बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आ गया माफीनामा, एक शब्द पर हुआ था विवाद

post

 उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने छात्रों को लेकर दिए  विवादित बयान पर आखिरकार माफी मांग ही ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रतिक्रिया देते हुए महेंद्र भट्ट ने छात्रों पर विवादित बयान दे डाला था। जिससे उत्तराखंड के छात्रों और युवाओं में भारी रोष फैल गया था। मामले में तूल पकड़ा और छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी के साथ ही महेंद्र भट्ट का भी इस्तीफा मांग लिया। 
हालांकि कल महेंद्र भट्ट ने सुनने में गलती की बात कहते हुए इस पूरे मामले में सफाई दी थी लेकिन मामले में चौतरफा गिरने के बाद वो बैकफुट पर आ गए और आज माफी भी मांग ली।

दरअसल, नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर के साथ ही पूरे देशभर में छात्र आंदोलन हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर छात्र जुटे और प्रदर्शन किया. छात्रों के समर्थन में क्लाइमेंट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भी भूख हड़ताल की. जिसके तहत 20 जुलाई को छात्रों ने संसद कूच किया. जिसमें लाठीचार्ज भी हुआ. जिसके बाद यह आंदोलन और बढ़ गया. जिससे सरकार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया.और आखिरकार शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
वहीं उनके इस्तीफे को लेकर बयान देते समय महेंद्र भट्ट ने छात्रों पर अभद टिप्पणी करदी जिससे पूरे प्रदेश में माहौल एक बार फिर गरमा गया और छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए महेंद्र भट्ट का इस्तीफा मांग लिया वहीं विपक्ष भी भट्ट पर हमलावर हो गया। जिसके बाद आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने माफी मांग ली।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment