बद्रीनाथ धाम के चंदा चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति में हुए कथित घोटाले में कहीं न कहीं मंदिर समिति की भी भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह दावा किया है कि उसने यह कृत्य बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के पीएस नौटियाल के निर्देश पर किया था। ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।
,गणेश गोदियाल बताया कि मामले में गिरफ्तार हुए दूसरे आरोपी पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने जांच में साफ कहा है कि उसे सारे आदेश प्रमोद नौटियाल से मिलते थे, और नौटियाल को सीधे BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आदेश देते थे। यह एक बेहद गंभीर और सीधा आरोप है जो साबित करता है कि यह चोरी सिर्फ कुछ कर्मचारियों की व्यक्तिगत हरकत नहीं, बल्कि ऊपर से संचालित एक सुगठित संगठित अपराध है।अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए ।गोदियाल ने पुरजोर शब्दों में कहा कि जब इस महापाप की कड़ियां सीधे अध्यक्ष की ओर इशारा कर रही हैं, तो हेमंत द्विवेदी को नैतिकता के आधार पर एक मिनट भी पद पर रहने का हक नहीं है। वे तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें या फिर मुख्यमंत्री उन्हें अविलंब बर्खास्त करें, ताकि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो सके।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सूबे के मुख्यमंत्री पर सीधा निशाना साधते हुए सवाल दागा कि आखिर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र बद्रीनाथ धाम के खजाने पर सरेआम डाका पड़ गया, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक इस संवेदनशील मुद्दे पर एक शब्द भी क्यों नहीं बोला है? मुख्यमंत्री की यह चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े करती है कि क्या वह भी इस महापाप के दोषियों को बचाना चाहते हैं?
बद्रीनाथ चंदा चढ़ावा मामला- कांग्रेस ने बीकेटीसी अध्यक्ष का मांगा इस्तीफा


Admin




