IAS सविन बंसल को मिली केंद्र में प्रतिनियुक्ति, लोकसभा सचिवालय में बनाए गए ज्वाइंट सेक्रेटरी

post

 

उत्तराखंड के देहरादून जिले के पूर्व जिलाधिकारी (DM) और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी सविन बंसल को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प खबर सामने आई है।
 साल 2009 बैच के सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी सविन बंसल को आखिरकार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) मिल गई है। उन्हें दिल्ली में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव (Joint Secretary) पद की कमान सौंपी गई है। काफी समय से उनकी प्रतिनियुक्ति को लेकर नौकरशाही के गलियारों में चर्चाएं चल रही थीं।
इस तैनाती के साथ ही प्रशासनिक हलकों में एक बेहद दिलचस्प संयोग की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, खबर सिर्फ यह नहीं है कि उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, बल्कि हैरान करने वाली बात यह है कि सविन बंसल को उसी कार्यालय में तैनात किया गया है, जहां से कभी उनके खिलाफ एक शिकायत भेजी गई थी। जिस दफ्तर की शिकायत को लेकर वह कभी काफी सुर्खियों में रहे थे, अब उसी लोकसभा सचिवालय में वे जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment