बागेश्वर में सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, इनका वेतन रोका, कार्रवाई की भी तैयारी

post

बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण विभाग की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विभागीय कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के हाजिर होने और कार्यों में लापरवाही पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को बैठक से पहले सभी संबंधित विभागों के साथ एजेंडा साझा करने और प्रेजेंटेशन मे सुधार लाने के निर्देश दिए । साथ ही शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मामलों की नियमित प्रगति से अवगत कराने को कहा गया। 
जिलाधिकारी ने विभाग को प्रत्येक माह आंतरिक बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा और फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं का गंभीरता से अनुपालन किया जाए और नियमित रूप से उनकी प्रगति की समीक्षा की जाए।
 जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क करने और उन्हें उनके मामलों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने पर जोर दिया। उन्होंने साफ किया कि विभागीय सुस्ती और सैनिकों से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment