ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है , दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर आपत्तिजनक शब्द लिखने का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

post

देहरादून एक्सप्रेस वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 57 सेकंड के इस वीडियो में कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर लिखते नजर आ रहे है कि, ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है। कार्यकर्ता देहरादून में हिंदू रक्षा दल के बताए जा रहे है।

वीडियो में तीन लोग दिखाई दे रहे  हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। युवक मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता नजर आता है, जबकि दोनों महिलाएं हाईवे के किनारे बने ढांचे और ब्लॉकों पर धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक संदेश लिखती दिखती हैं। यह घटना सहारनपुर सीमा के पास मोहंड क्षेत्र में बने एलिवेटेड रोड की बताई जा रही है।

 वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने सार्वजनिक रूप से ली है।

 सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Latest Video

More Videos