रुड़की गंगनहर में डूबे IIT रुड़की के एमबीए छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। 11 फरवरी को हुई घटना के बाद से लगातार चलाए जा रहे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में SDRF, NDRF, आर्मी, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की संयुक्त टीमें दिन-रात जुटी रहीं।
वहीं अभियान के दौरान आज सुबह महमदपुर झाल के पास छात्र का शव बरामद हो गया है। तलाश के दौरान नहर का पानी कई बार रोका गया और ड्रोन, अंडरवॉटर उपकरणों के साथ प्रोफेशनल गोताखोरों की मदद से बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।
बता दें कि 11 फरवरी को रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर एक IIT छात्र गंगा नदी में डूब गया था। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ।
16 फरवरी को सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने खुद घटनास्थल और सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया । सेनानायक ने सर्च ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए सर्चिंग में तेजी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद आज छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है।

Admin





