विधायक रेनू बिष्ट से स्पष्टीकरण मांगेगी भाजपा, यहां सुनें क्या कहना है बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का

post

 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमकेशवर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रेनू बिष्ट से उनके द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट के लिए स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है। 
आपको बता दें कि यमकेशवर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की मौजूदा विधायक रेनू बिष्ट ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी जिसमें साफ साफ लिखा था कि यमकेशवर की जनता के साथ बीते 20 से 22 सालों में छल हुआ है। भाजपा विधायक रेनू बिष्ट की ये सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हुई जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा और भाजपा सकते में आ गई .... क्योंकि यमकेशवर विधानसभा क्षेत्र से ऋतु खंडूरी भी 2017–2022 की योजना के दरमियान विधायक रही हैं और इससे पहले भी ये सीट भाजपा के खाते में चढ़ती रही है।  ऐसे में सवाल ये उठता है कि भाजपा विधायक रेनू बिष्ट को अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करने की आख़िर क्या ज़रूरत आन पड़ी? रेनू बिष्ट की इस सोशल मीडिया पोस्ट को पॉलिटिकल स्टंट के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि इन सब आरोपों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वीकारा है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह की बातें साझा करना उचित नहीं है साथ ही भट्ट ने ये भी माना है कि इस विधानसभा क्षेत्र में आज तक जितना भी विकास हुआ है भाजपा के माध्यम से ही हुआ है।
यहां सुनें क्या कहना है महेंद्र भट्ट का......

ये भी पढ़ें

Leave a Comment