उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा - भूस्खलन की चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत, 7 घायल

post

खराब मौसम और भारी बारिश के बीच उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आई है।  गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर लौट रहे तीर्थ यात्रियों के वाहनों के ऊपर सुनगर के पास पहाड़ियों से बोल्डर गिरे. इसमें तीन यात्री वाहन मलबे में फंस गए।  स्थानीय लोगों की मदद से कुछ यात्रियों को देर रात ही निकाल लिया गया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।  जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए सभी यात्री मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड की यात्रा पर निकले थे।
 बताया जा रहा है कि देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।  अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
 मंगलवार सुबह हाईवे खुलने पर एसडीआरएफ की टीम पर भी मौके पर पहुंची। बीआरओ के अधिकारी मेजर वीएस वीनू ने बताया की भटवाड़ी से गंगनानी के बीच 20 किमी के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। जिसे पूरी रात तेज बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment

Advertisement
Advertisement
MDDA Rain Water Harvesting Awareness
MDDA Public Information Notice
MDDA Housing Scheme Information

Latest Video

More Videos