खेल post authorAdmin 07-Jul-2022 (0)

हेप्पी बर्थडे कैप्टन कूल- 41वां जन्मदिन मना रहे हैं धोनी

post

 इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धोनी आज  अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी 41 साल के हो गए हैं। देश के कई हिस्सों में उनके फैंस उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 
  23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने वाले धोनी इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके थे। लेकिन अगले ही कुछ मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाकर दुनिया को दिखा दिया था कि उनमें कुछ खास है। उन्होंने 123 गेंदों में ताबड़तोड़ 148 रन की पारी खेली थी। धोनी ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 2 दिसंबर 2005 में की थी। वहीं एमएस धोनी ने अपना पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 1 दिसंबर 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेला था। इस मैच में भी धोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। बचपन में फुटबॉल खेलना पसंद करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।
धोनी को शुरू से ही बड़ी हिट लगाने का शौक रहा था और इसका फायदा भारतीय टीम को मिला। उन्होंने अपने तेजतर्रार गेम की वजह से भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह बनाने में कामयाबी पाई। धोनी को उनके क्रिकेट दिमाग के चलते जल्द ही उन्हें टी20 टीम का कप्तान बनाया गया। युवाओं से सजी टीम एमएस धोनी के नेतृत्व में 2007 के आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके बाद धोनी ने 4 साल बाद भारतीय टीम को 28 साल बाद वनडे विश्व कप ट्रॉफी भी दिलवाई। 
उनकी कप्तानी ने भारत ने कई बडे़ टूर्नामेंट जीते और इसकी शुरुआत टी-20 वर्ल्ड कप से हुई। 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर धोनी ने पहला टी-20 विश्व कप भारत के झोली में डाली। इसके बाद धोनी को जल्द ही वनडे और टेस्ट की कप्तानी भी मिल गई। पहले टेस्ट में और फिर वनडे में टीम इंडिया को बादशाहत हासिल हुई।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment