यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी, बीजेपी में भूचाल

post

धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य ने आज कांग्रेस में घर वापसी कर ली।जिसके बाद से उत्तराखंड भाजपा में भूचाल आ गया है। दिल्ली में दोनों नेता पार्टी में शामिल हुए।  इस दौरान कांग्रेस नेता हरीश रावत और केसी वेणुगोपाल मौजूद थे। 
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही 25 सितंबर को यशपाल आर्य और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आर्य के सरकारी आवास पर पहुंचे थे। तब सीएम और यशपाल आर्य ने नाराजगी की खबरों को खारिज किया था।
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी संकेत दिए थे कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और 15 अक्तूबर के बाद सत्तारूढ़ पार्टी को पता चल जाएगा।

 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment