टोक्यो ओलम्पिक - पहलवान बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य , ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बराबर पहुंचा भारत

post


टोक्यो ओलंपिक में बजरंग पुनिया ने भारत को कांस्य पदक दिलाया है। शनिवार को कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उन्होंने कजाखस्तान के पहलवान दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से पछाड़ा। 
ओलंपिक में बजरंग का यह पहला मेडल है।
ब्रॉन्ज मेडल मैच में बजरंग ने कजाकिस्तान के पहलवान डाउलेट नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया।
बजरंग ने इस तरह भारत की झोली में चौथा कांस्य और कुल छठा पदक डाला है। टोक्यो खेलों में भारत का यह छठा पदक है। इससे पहले पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत पदक पर कब्जा किया. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता. बैडमिंटन में पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के नाम भी कांस्य पदक हैं. इसके साथ ही भारत ने ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है. 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत ने छह पदक जीते थे।
वहीं बजरंग ने विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के बाद अपने नाम ओलंपिक पदक भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment