हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए कैदियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि कैदियों को कोविड-19 गाइडलाइन को देखते हुए एक सप्ताह के लिए अस्थाई जेल में रखा जा रहा था। जिसके लिए रोशनाबाद मुख्यालय स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है।
फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी भी शामिल हैं।