धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास

post

धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया। शाम 7:29 बजे जहां महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। उसके थोड़ी देर बाद यानी 8 बजकर 8 मिनट पर सुरेश रैना ने भी खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया। सुरेश रैना ने इंस्टाग्राम पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘@ mahi7781 यह आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था। पूरे दिल से गर्व के साथ, आपकी इस यात्रा में मैं खुद को भी शामिल करना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिंद!’ महेंद्र सिंह धोनी की तरह सुरेश रैना भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहेंगे। सुरेश रैना ने अपने क्रिकेट करियर में 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने एक शतक के साथ 768 रन बनाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 226 एकदिवसीय मैच खेले हैं। रैना के नाम 5 शतक दर्ज हैं। रैना ने वनडे क्रिकेट में 5615 रन बनाए हैं। रैना ने 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1604 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक भी है। सुरेश रैना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment