प्रवासियों की घर वापसी ने बढ़ाए कोरोना के मामले, अब तक 401

post

प्रवासियों की उत्तराखंड वापसी के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज 51 नए केस मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया है। अब तक 64 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 329 हैं।
ऊधमसिंह नगर में दो संक्रमित मरीज मुंबई से आए थे। टिहरी जिले में छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। वहीं, अल्मोड़ा में मुंबई से आए तीन मरीज संक्रमित मिले हैं।
वहीं कनखल और सप्तऋषि क्षेत्र में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिला है जबकि एक कोरोना संक्रमित बहादराबाद और दो लक्सर में मिले हैं। लक्सर के दोनों मरीज हाल ही में मुंबई से लौटे हैं। इन पांच मरीजों में एक नर्स भी शामिल है।
पिथौरागढ़ जिले में 14 संक्रमित मरीजों में छह दिल्ली, चार जालंधर, तीन चंडीगढ़ और एक मुंबई से आया है। 

ये भी पढ़ें

Leave a Comment